नई दिल्ली में उभरता विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन 2026

  • 28 Oct 2026

27 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन–2026’ का उद्घाटन किया।

मुख्य तथ्य

  • सम्मेलन का उद्देश्य: उभरती प्रौद्योगिकियों में स्वदेशी अनुसंधान, नवाचार और औद्योगिक सहयोग बढ़ाना तथा वैज्ञानिक खोजों को व्यावहारिक समाधान और उत्पादों में बदलना।
  • अनुसंधान निवेश: प्रधानमंत्री के अनुसार, पिछले एक वर्ष में सरकार और निजी क्षेत्र ने अनुसंधान एवं विकास के लिए ₹12,000 करोड़ की समान-समान प्रतिबद्धता जताई। कुल राशि ₹24,000 करोड़ है।
  • RDI पहल: प्रधानमंत्री ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार के लिए घोषित ₹1 लाख करोड़ की व्यवस्था का उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य प्रयोगशाला की प्रौद्योगिकियों को बाजार तक पहुँचाना है।
  • पेटेंट आवेदन: प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत में वार्षिक पेटेंट आवेदनों की संख्या दस वर्ष पहले 50,000 से कम थी, जो पिछले वर्ष लगभग 1.5 लाख पहुँची।
  • परमाणु प्रौद्योगिकी: प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वदेशी 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने प्रथम क्रिटिकलिटी (First Criticality) प्राप्त की है।
  • AI और वैज्ञानिक अनुसंधान: प्रधानमंत्री ने AI से प्राप्त परिणामों की वैज्ञानिक जाँच तथा स्वतंत्र शोध क्षमता बनाए रखने पर बल दिया।
  • भविष्य की प्राथमिकताएँ: सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, स्वच्छ ऊर्जा और अगली पीढ़ी की संचार प्रणालियों में स्वदेशी क्षमताएँ विकसित करने पर जोर दिया गया।