सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
नई दिल्ली में 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच संपन्न
- 28 Oct 2026
27 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 12वाँ ब्रिक्स संसदीय मंच संयुक्त घोषणा-पत्र अपनाने के साथ संपन्न हुआ। भारत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का विषय ‘जन-केंद्रित विकास हेतु संसदों का सुदृढ़ीकरण’ था।
मुख्य तथ्य
- आयोजन: 26–27 अक्टूबर को आयोजित मंच की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। इसमें ब्रिक्स सदस्य एवं भागीदार देशों के संसदीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
- संयुक्त घोषणा: सदस्य संसदों ने संप्रभु समानता, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
- UNSC सुधार: घोषणा-पत्र में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक शासन संस्थाओं में सुधार और ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का समर्थन किया गया।
- आतंकवाद पर रुख: घोषणा में 22 अप्रैल, 2025 के जम्मू-कश्मीर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए सीमापार आतंकवाद, वित्तपोषण और सुरक्षित पनाहगाहों के विरुद्ध सहयोग पर बल दिया गया।
- डिजिटल सहयोग: ब्रिक्स देशों के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) रिपॉजिटरी और डिजिटल समाधान की प्रायोगिक परियोजनाओं के प्रस्ताव का संज्ञान लिया गया।
- AI का उपयोग: सदस्य संसदों ने विधायी शोध, विश्लेषण और नागरिक संवाद में सुरक्षित, समावेशी तथा जवाबदेह AI प्रौद्योगिकियों के उपयोग को प्रोत्साहित किया।
- जलवायु सहयोग: घोषणा-पत्र में पेरिस समझौते और साझा किंतु विभेदित उत्तरदायित्व एवं संबंधित क्षमताओं (CBDR-RC) के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
- अध्यक्षता हस्तांतरण: सम्मेलन के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2027 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता चीन को सौंपी।


