भारत–मैक्सिको के बीच PTA वार्ता शुरू

  • 28 Oct 2026

28 अक्टूबर, 2026 को भारत और मैक्सिको ने वरीयतापूर्ण व्यापार समझौते (PTA) पर औपचारिक बातचीत शुरू करने के लिए कार्य क्षेत्र संबंधी शर्तों (Terms of Reference) पर हस्ताक्षर किए।

मुख्य तथ्य
    • समझौते का स्वरूप: दोनों देशों ने PTA पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, बल्कि उसकी बातचीत का दायरा, प्रक्रिया, तौर-तरीके और कार्ययोजना निर्धारित करने वाली शर्तें स्वीकार की हैं।
    • प्रमुख उद्देश्य: द्विपक्षीय व्यापार, निवेश प्रवाह और व्यावसायिक अवसर बढ़ाने के साथ विविध एवं मजबूत आपूर्ति शृंखलाएँ विकसित करना।
    • पृष्ठभूमि: जून 2025 में कनाडा में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने साझेदारी मजबूत करने पर सहमति जताई थी।
    • द्विपक्षीय वार्ता: भारतीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मैक्सिको के विदेश व्यापार उपमंत्री लुइस रोसेंडो गुटिरेज़ रोमानो के साथ व्यापार एवं निवेश सहयोग पर चर्चा की।
    • वार्ता के प्रमुख विषय: वस्तुओं की बाजार पहुँच, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्क प्रक्रियाएँ, व्यापार सुगमता, विवाद निपटान और व्यापार उपचार उपाय।
    • नियामकीय प्रावधान: बातचीत में स्वच्छता एवं पादप-स्वच्छता उपाय (SPS) तथा व्यापार में तकनीकी बाधाओं (TBT) से संबंधित प्रावधान भी शामिल होंगे।
    • सहयोग के क्षेत्र: ऑटोमोबाइल, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि-खाद्य, ऊर्जा, महत्त्वपूर्ण खनिज, चिकित्सा उपकरण और उन्नत विनिर्माण।
    • वैश्विक आपूर्ति शृंखला: मैक्सिको का वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से जुड़ाव भारतीय निर्यातकों और निवेशकों के लिए नए बाजार एवं विनिर्माण अवसर प्रदान कर सकता है।
    • कार्य क्षेत्र संबंधी शर्तें (ToR): किसी व्यापार समझौते की वार्ता शुरू करने से पहले उसके विषय, दायरे, प्रक्रियाओं और बातचीत की रूपरेखा निर्धारित करने वाला दस्तावेज है।