एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया नए वायुसेना उप प्रमुख

  • 31 Oct 2026

अक्टूबर 2026 में एयर मार्शल इंद्रपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff—VCAS) नियुक्त किया गया। वे 1 नवंबर, 2026 से पदभार संभालेंगे।

मुख्य तथ्य

  • पूर्व पद: इस नियुक्ति से पहले वालिया पूर्वी वायु कमान (Eastern Air Command) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत थे।
  • सेवा की शुरुआत: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के पूर्व छात्र वालिया को 11 जून, 1988 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में कमीशन मिला था।
  • उड़ान अनुभव: उन्हें मिग-21, मिग-23, मिग-27, जगुआर और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों के विभिन्न संस्करणों के संचालन का अनुभव है।
  • प्रमुख सैन्य दायित्व: वालिया लड़ाकू विमान स्क्वाड्रन, टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) तथा वायुसेना स्टेशन बरेली की कमान संभाल चुके हैं।
  • सम्मान: विशिष्ट सैन्य सेवाओं के लिए वालिया को वर्ष 2008 में वायु सेना पदक (VM) और वर्ष 2018 में अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) मिला।