तन्वी पात्री ने युवा ओलंपिक में ऐतिहासिक रजत जीता

  • 06 Nov 2026

5 नवंबर, 2026 को भारत की तन्वी पात्री ने डकार युवा ओलंपिक के महिला एकल बैडमिंटन में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

मुख्य तथ्य

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: ओडिशा की 15 वर्षीय तन्वी पात्री युवा ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल फाइनल में पहुँचने और पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।
  • पूर्व उपलब्धियाँ: तन्वी पात्री ने वर्ष 2024 में एशियाई अंडर-15 तथा वर्ष 2026 में एशियाई अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के खिताब जीते।
  • स्वर्ण पदक विजेता: चीन की झांग यी शिन ने महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। वह वर्ष 2026 की विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन भी हैं।
  • सेमीफाइनल मुकाबला: तन्वी ने जापान की युजुनो वातानाबे को 21-14, 11-21, 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • डकार 2026: चौथे ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक का आयोजन सेनेगल में हुआ। यह अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित पहला ओलंपिक आयोजन है।