सुप्रसिद्ध कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन

  • 15 Oct 2020

  • सुप्रसिद्ध कुचिपुड़ी शास्त्रीय नृत्यांगना और गुरु, शोभा नायडू का 14 अक्टूबर, 2020 को हैदराबाद में निधन हो गया। वे 64 वर्ष की थी।
  • प्रख्यात गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम की शिष्या, शोभा नायडू को 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री तथा 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें मद्रास की श्रीकृष्ण गण सभा द्वारा ‘नृत्य चूड़ामणि’ की उपाधि से भी सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने कुचिपुड़ी कला अकादमी, हैदराबाद के प्रधानाचार्य का कार्यभार भी संभाला था और भारत और विदेशों के 1,500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया।