न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का निधन

  • 29 Oct 2020

  • न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान जॉन रीड का 14 अक्टूबर, 2020 को ऑकलैंड में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।
  • पचास और साठ के दशक में उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता था। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 34 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। उनकी कप्तानी में ही न्यूजीलैंड ने पहली तीन जीत दर्ज की थी।
  • उन्होंने 58 टेस्ट मैचों में 3428 रन बनाने के साथ 85 विकेट भी लिए थे। 1965 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद वे न्यूजीलैंड के चयनकर्ता, प्रबंधक और आईसीसी मैच रेफरी बने।