मारियो मोलिना

  • 29 Oct 2020

7 अक्टूबर, 2020 को रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक मारियो मोलिना (Mario Molina) का मैक्सिको शहर में निधन हो गया।

  • वर्ष 1995 में वैज्ञानिक मारियो मोलिना को अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रैंक शेरवुड रोलैंड और नीदरलैंड्स के पॉल क्रुटजेन के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • तीनों रसायनविदों को यह पुरस्कार वायुमंडलीय रसायन विज्ञान, विशेष रूप से ओजोन के निर्माण और विघटन संबंधी कार्य के लिए दिया गया था।