केंद्रीय हिंदी संस्थान

  • 04 Nov 2020

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा 5 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के हैदराबाद क्षेत्रीय केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया।
  • केंद्रीय हिंदी संस्थान एक शैक्षिक संस्थान है, जिसकी स्थापना 1960 में उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी। यह एक स्वायत्त संगठन है और केन्द्रीय हिंदी शिक्षण मंडल द्वारा संचालित किया जाता है।
  • संस्थान मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान और संवर्धन और प्रसार के लिए विभिन्न परियोजनाओं और गतिविधियों का संचालन करता है।
  • संस्थान का मुख्यालय आगरा में स्थित है। इसके दिल्ली, हैदराबाद ,गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, दीमापुर,भुवनेश्वर और अहमदाबाद में आठ क्षेत्रीय केंद्र हैं।