मशहूर वायलिन वादक टी एन कृष्णन का निधन

  • 04 Nov 2020

मशहूर वायलिन वादक टी एन कृष्णन (त्रिपुनिथुरा नारायणायर कृष्णन) का 2 नवंबर, 2020 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

  • कृष्णन ने एक शिक्षक के रूप में भी उत्कृष्ट कार्य किया और वह संगीत महाविद्यालय, चेन्नई में संगीत के प्राध्यापक थे। बाद में, वह दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स’ के डीन बने। उन्हें संगीत की दुनिया में 'प्रोफेसर कृष्णन' के रूप में जाना जाता था।
  • 1973 में पद्म श्री और 1992 में पद्म भूषण प्राप्तकर्ता, कृष्णन को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1974) और संगीता कलानिधि पुरस्कार(1980) से भी सम्मानित किया गया था।