स्किंक्स

  • 04 Nov 2020

भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (Zoological Survey of India- ZSI) द्वारा स्किंक प्रजातियों के वितरण पर ‘स्किंक्स ऑफ इंडिया’ (Skinks of India) का प्रकाशन किया गया है।

  • भारत में स्किंक्स (Skinks) की 62 प्रजातियां पायी जाती है, जिनमें से लगभग 57% (33 प्रजातियाँ) स्थानिक हैं।
  • ये प्रजातियाँ आमतौर पर देश में सभी प्रकार के आवासों, जैसे रेतीले मैदानों, उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
  • विश्व भर में स्किंक्स की 1,602 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से भारत में 4% से भी कम प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • स्किंक, लंबे आकार की, अपेक्षाकृत छोटे अथवा बिना पैरों वाली सरीसृप प्रजाति होती है।
  • स्किंक प्रजातियों में कम अंग या पूरी तरह से अंगों का अभाव पाया जाता है, अत: ये सर्पों के समान रेंगकर चलती हैं। इसकी त्वचा शल्कीय व चिकनी होती है।