महाराष्ट्र में 10 नए 'संरक्षण आरक्षिति'

  • 12 Dec 2020

4 दिसंबर, 2020 को महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड ने राज्य के पश्चिमी भाग में आठ और विदर्भ में दो क्षेत्रों को 'संरक्षण आरक्षिति' (conservation reserves) और चंद्रपुर जिले में कन्हारगाँव को अभयारण्य (राज्य का 50वां वन्यजीव अभयारण्य) घोषित करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

  • नए संरक्षण आरक्षिति अंबोली - डोडामार्ग, चंदगढ़, आजरा- भूदरगढ़, गगनबावड़ा, पन्हालगढ़, विशालगढ़, जोर जाम्भली, मैनी पश्चिमी महाराष्ट्र में और महेन्द्री और मुनिया विदर्भ में हैं।
  • स्थानीय आबादी से बात करने के बाद संरक्षण आरक्षिति को अभयारण्यों में अपग्रेड करने के लिए एक उप-समूह की स्थापना की जाएगी।