पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण

  • 14 Dec 2020

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 12 दिसंबर, 2020 को पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) जारी किया, जिसमें भारत और इसके राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों के लिए जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी शामिल है।

महत्वपूर्ण तथ्य: महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात सहित 17 राज्यों और 5 केंद्र-शासित प्रदेशों के परिणाम को चरण- I के रूप में जारी किया गया है।

  • शेष 12 राज्यों और 2 केंद्र-शासित प्रदेशों को कवर करने के लिए चरण II को कोविड-19 के कारण निलंबित कर दिया गया था, जिसे नवंबर में फिर से शुरू किया गया है और मई, 2021 तक पूरा होने की संभावना है।
  • एनएफएचएस-4 (2015-16) में दर्ज किए गए मातृ और बाल स्वास्थ्य संकेतकों में पर्याप्त सुधार वर्तमान सर्वेक्षण में दर्ज किया गया था।
  • प्रजनन दर में और गिरावट आई है, गर्भनिरोधक उपयोग में वृद्धि हुई है।
  • सभी राज्यों/ केंद्र-शासित प्रदेशों में 12-23 महीने की उम्र के बच्चों के टीकाकरण कवरेज में काफी सुधार पाया गया। महिला सशक्तिकरण संकेतक (बैंक खाते वाली महिलाएं) भी काफी प्रगति दर्शाते हैं।

कुपोषण: 18 में से 11 राज्यों में आयु के अनुपात में कम लंबाई (Child Stunting) वाले बच्चों का अनुपात बढ़ रहा है।

  • 14 राज्यों में लंबाई के अनुपात में कम वजन (Child Wasting) वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है और 17 राज्यों में एनीमिया से पीड़ित पाये गए।