चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’

  • 14 Dec 2020

भारतीय मौसम विभाग ने 30 नवंबर से 5 दिसम्बर, 2020 के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ पर रिपोर्ट जारी की।

  • चक्रवाती तूफान 'बुरेवी' की शुरुआत दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के निकटवर्ती क्षेत्रों और हिंद महासागर के भूमध्यवर्ती क्षेत्रों में 28 नवंबर को कम दबाव के क्षेत्र के रूप में हुई।
  • इसके कारण तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (20 सेमी) जबकि अलग-थलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा इसने केरल और श्रीलंका को भी प्रभावित किया।
  • इसे 'बुरेवी' नाम मालदीव द्वारा दिया गया है, जिसका अर्थ है काले मैंग्रोव।