मानव स्वतंत्रता सूचकांक 2020

  • 18 Dec 2020

17 दिसंबर, 2020 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैटो इंस्टीट्यूट और कनाडा के फ्रेजर इंस्टीट्यूट द्वारा व्यक्तिगत, नागरिक और आर्थिक स्वतंत्रता से संबंधित ‘मानव स्वतंत्रता सूचकांक 2020’ जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस सूचकांक में वर्ष 2008 से 2018 तक के डेटा का उपयोग किया गया। सूचकांक ने 162 देशों में व्यक्तिगत, नागरिक और आर्थिक स्वतंत्रता के 76 संकेतकों को कवर किया है।

  • सूचकांक में वैश्विक स्तर पर वर्ष 2008 से व्यक्तिगत स्वतंत्रता में गिरावट देखी गई है।
  • सूचकांक में न्यूजीलैंड शीर्ष स्थान पर है, उसके बाद स्विट्जरलैंड दूसरे, हांगकांग तीसरे, डेनमार्क चौथे तथा ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर रहा।
  • सूचकांक में सबसे निचले स्थान पर सीरिया (162वें), सूडान (161वें) और वेनेजुएला (160वें) हैं।
  • 2019 और 2020 में हांगकांग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अभूतपूर्व हस्तक्षेप को देखते हुए, सूचकांक के भविष्य के संस्करणों में क्षेत्र की स्वतंत्रता स्कोर में उल्लेखनीय गिरावट कीसंभावना है।

भारत की स्थिति: भारत सूचकांक में 111वें स्थान पर है। भारत का 10 में से 6.43 का समग्र स्कोर था।

  • व्यक्तिगत स्वतंत्रता के मामले में भारत 110 वें स्थान पर और आर्थिक स्तंत्रता में 105वें स्थान पर है।
  • सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में चीन को 129वें, बांग्लादेश को 139वें और पाकिस्तान को 140वें स्थान पर रखा गया है।