मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का निधन

  • 29 Dec 2020

कथक और कथकली को मिलाकर एक अनूठी नृत्य शैली पेश करने के लिए मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का 10 दिसंबर, 2020 को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे।

  • उन्होंने परंपरागत एवं आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नई विधा तैयार की है।
  • उन्होंने मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों की फिल्मों और प्रसिद्ध चित्रकार एम.एफ. हुसैन की फिल्म ‘मीनाक्षीः ए टेल ऑफ थ्री सिटीज’ के लिए कोरियाग्राफी भी की थी।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1995 में ‘संगीत नाटक अकादमी’ पुरस्कार दिया गया था।