रूथेनियम 106 पट्टिका

  • 01 Jan 2021

भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC) ने ‘नेत्र संबंधी ट्यूमर’ (Ocular Tumours) के इलाज के लिए पहली देशज ‘'रूथेनियम 106 पट्टिका’ (Ruthenium 106 Plaque) के रूप में आंखों के कैंसर के उपचार की पद्धति विकसित की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: शल्य चिकित्सकों के लिए इस पट्टिका को संभालना आसान और सुविधाजनक है। खास बात यह है कि इस पट्टिका को अन्तरराष्ट्रीय मानकों के समकक्ष माना गया है।

  • अब तक परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा भारत में ही विकसित किए गए BARC की इस पट्टिका का आँखों के कैंसर से पीड़ित सात मरीजों पर इस्तेमाल किया गया है।
  • नेत्र संबंधी ट्यूमर आंख के अंदर का ट्यूमर हैं। ये कोशिकाओं का संग्रह होते हैं, जो असामान्य रूप से बढ़ते हैं और इकट्टा हो जाते हैं।
  • रूथेनियम पट्टिका चिकित्सा में कैंसर थेरेपी के लिए नेत्र-गोलक की सतह के संपर्क में रूथेनियम -106 (एक रेडियो आइसोटोप) जैसे रेडियोधर्मी स्रोत को नियत किया जाता है।

रूथेनियम 106: 'रूथेनियम 106’ दुर्लभ भारी धातु ‘रूथेनियम का एक रेडियोधर्मी रूप है, जो प्लैटिनम के समान 'प्लैटिनम समूह' की धातु है।

  • रूथेनियम 106 परमाणु विखंडन रिएक्टरों में प्रयुक्त यूरेनियम के प्रकार यूरेनियम -235 के विखंडन या विभाजन से उत्पन्न होता है, इसलिए यह खर्च किए गए परमाणु ईंधन में पाया जाता है।
  • यह कैंसर विकिरण चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है, विशेष रूप से आंख और त्वचा के ट्यूमर के लिए।