चेरी ब्लॉसम माओ फेस्टिवल

  • 15 Jan 2021

मणिपुर में, सेनापति जिले में 9 जनवरी, 2021 को ‘चेरी ब्लॉसम माओ फेस्टिवल’ (Cherry Blossom Mao Festival) आयोजित किया गया, जो जिले में गुलाबी मौसम (Pink season) की शुरुआत का प्रतीक है।

  • मणिपुर में सेनापति जिले का ‘माओ क्षेत्र’ चेरी ब्लॉसम के लिए जाना जाता है, एक पौधा जो जापान में लोकप्रिय रूप से ‘सकुरा’ (Sakura) के रूप में जाना जाता है।
  • मणिपुर सरकार 2017 से हर साल त्योहार का आयोजन करती है। फेस्टिवल में माओ शहर के खूबसूरत परिदृश्य को सुंदर चेरी ब्लॉसम फूलों से सजाया गया था।
  • ‘चेरी’ वंश प्रूनस (Prunus) के कई पेड़ों का एक फूल है। पद्म यानी हिमालय चेरी का वैज्ञानिक नाम 'प्रूनस सेरासॉइड्स' (Prunus cerasoides) है। यह हिमालयी क्षेत्र में 1200 मीटर - 2400 मीटर की ऊंचाई पर उगता है।