गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेशी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी

  • 15 Jan 2021

26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में बांग्लादेशी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी राजपथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी। इसमें बांग्लादेश की सशस्त्र सेना के एक 122 सदस्यीय सशस्त्र बल भाग लेगा।

  • बांग्लादेश सशस्त्र बलों के दल में बांग्लादेश की तीनों सेनाओं के सैनिक शामिल हैं।
  • बांग्लादेश टुकड़ी के अधिकांश सैनिक बांग्लादेश सेना की सबसे प्रतिष्ठित इकाइयों पूर्वी बंगाल रेजिमेंट और फील्ड आर्टिलरी रेजिमेंट से से आते हैं, जो 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में लड़े थे।
  • यह भारत के इतिहास में केवल तीसरी बार है, जब किसी विदेशी सैन्य टुकड़ी को दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले 2016 में फ्रांस और 2017 में संयुक्त अरब अमीरात की सैन्य टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया था।
  • यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्ष 2021 में बांग्लादेश के मुक्ति युद्ध के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।