नवोन्मेष पोर्टल

  • 16 Jan 2021

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 14 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान- भारत [National Innovation Foundation (NIF) – India] द्वारा विकसित एक ‘नवोन्मेष पोर्टल’ (Innovation Portal) राष्ट्र को समर्पित किया।

  • इस राष्ट्रीय नवोन्मेष पोर्टल पर वर्तमान में इंजीनियरिंग, कृषि, पशु चिकित्सा और मानव स्वास्थ्य को कवर करते हुए देश के आम लोगों के लगभग 1.15 लाख नवाचारों का ब्यौरा है।
  • वर्तमान में इसमें ऊर्जा, यांत्रिक, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू, रासायनिक, सिविल, वस्त्र, खेती/फसल संबंधी, भंडारण, पौधों के प्रकार, पौधों की सुरक्षा, कुक्कुट, मवेशी प्रबंधन जैसे कई विषयों पर नवाचार को कवर किया गया है।
  • राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान- भारत, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था है।