राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021

  • 28 Jan 2021

इसका आयोजन हर वर्ष 12 से 16 जनवरी को किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महोत्सव का विषय: युवा – उत्साह नये भारत का।

उद्देश्य: देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए एक साथ एक मंच पर लाना है; जहां एक लघु भारत का निर्माण करते हुए युवा औपचारिक और अनौपचारिक रूप से अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक विशिष्टता पर विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।

  • 24वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव वर्चुअल माध्यम में आयोजित किया गया। यह महोत्सव युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसी एक राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाता है।