कलिवेली वेटलैंड्स को पक्षी अभयारण्य बनाने की घोषणा

  • 03 Mar 2021

फरवरी 2021 में तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला प्रशासन द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 के तहत कलिवेली वेटलैंड्स (Kaliveli Wetlands) को पक्षी अभयारण्य बनाने की घोषणा की गई।

  • कलिवेली वेटलैंड्स पुलिकट झील के बाद दक्षिण भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पाने की झील है।
  • पहली घोषणा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 की धारा 18 के तहत जारी की गई। यह वेटलैंड्स (आर्द्रभूमि) पारिस्थितिकी रूप से महत्वपूर्ण है।
  • 670 वर्ग किमी. क्षेत्र में फैली इस झील (वेटलैंड्स) के दक्षिणी भाग को वर्ष 2001 में आरक्षित भूमि घोषित किया गया था।
  • कलिवेली झील उप्पुकल्ली क्रीक और इदायनथिट्टु (Edayanthittu) अभयारण्य के माध्यम से बंगाल की खाड़ी से जुड़ी हुई है।