चीन की नई पंचवर्षीय योजना

  • 13 Mar 2021

चीन ने औपचारिक रूप से 11 मार्च, 2021 को 2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दे दी है। नेशनल पीपल्स कांग्रेस द्वारा मसौदा रूपरेखा पारित कर दिया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: नई पंचवर्षीय योजना में कई प्रमुख रणनीतिक परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया है।

  • ब्रह्मपुत्र या यारलुंग जंगबो के निचली क्षेत्र में तिब्बत में पहले जल-विद्युत बांध का निर्माण। यह खंड भारत में प्रवेश करने से ठीक पहले तिब्बत में नदी के एक हिस्से को संदर्भित करता है।
  • भारत के साथ सीमा के पास सिचुआन-तिब्बत रेलवे लाइन का निर्माण।
  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसे उभरते उद्योगों में आत्मनिर्भरता हेतु बढ़ावा।
  • इस योजना में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण G219 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सीमा राजमार्गों तक पहुंच पर जोर दिया गया है, जो शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के साथ लगता है।
  • हालांकि पहली बार पंचवर्षीय योजना ने विकास लक्ष्य को रेखांकित नहीं किया, लेकिन इसने अनुसंधान एवं विकास के खर्च में प्रति वर्ष 7% से अधिक वृद्धि करने के लिए एक वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया है।