सीबकथॉर्न

  • 10 Apr 2021

हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस साल राज्य के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में सीबकथॉर्न (Seabuckthorn) के पौधे लगाने का फैसला किया है।

  • यह एक झाड़ी है, जो नारंगी-पीले रंग की खाने योग्य बेरों का उत्पादन करती है।
  • भारत में, यह हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा के ऊपर आमतौर पर शुष्क क्षेत्रों जैसे लद्दाख और स्पीति के ठंडे रेगिस्तान में पाया जाता है।
  • हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में लगभग 15,000 हेक्टेयर भूमि सीबकथॉर्न द्वारा आच्छादित है।
  • लोक चिकित्सा के रूप में, सीबकथॉर्न का व्यापक रूप से पेट, हृदय और त्वचा की समस्याओं के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। इसके फल और पत्तियां विटामिन, कैरोटीनॉयड और ओमेगा फैटी एसिड से भरपूर होती हैं।