डिस्क-फुटेड चमगादड़

  • 22 Apr 2021

अप्रैल 2021 में, मेघालय में बांस के वृक्षों पर रहने वाले भारत के पहले डिस्क-फुटेड (Disc-footed) चमगादड़ को देखा गया। थी। इस खोज के साथ, भारत में चमगादड़ की प्रजातियों की संख्या बढ़कर 130 हो गई।

  • ये बांस की टहनियों और शाखाओं के जोड़ पर अपने डिस्क (पंजों के आंतरिक भाग) से चिपककर रहते हैं।

  • इस डिस्क-फुटेड चमगादड़ (disk-footed bat) का वैज्ञानिक नाम ‘यूडिस्कोपस डेंटिकुलस’ (Eudiscopus denticulus) है।
  • म्यांमार के अपने निकटतम ज्ञात निवास स्थान से लगभग 1,000 किमी. पश्चिम में स्थित नोंगखिल्लेम वन्यजीव अभयारण्य (Nongkhyllem Wildlife Sanctuary) के निकट मेघालय के लाईलाड क्षेत्र (Lailad area) में डिस्क-फुट बैट को देखा गया।
  • अब तक ये प्रजाति दक्षिणी चीन, वियतनाम, थाईलैंड और म्यांमार में कुछ इलाकों में देखी गई थी। इस खोज के बाद मेघालय में चमगादडों की संख्या 66 हो गई है, जो भारत के किसी भी राज्य में सर्वाधिक है।