कोहली विजडन के 2010 के दशक के एकदिवसीय खिलाड़ी

  • 22 Apr 2021

अप्रैल 2021 में विराट कोहली को 2010 के दशक के विजडन अलमैनाक का एकदिवसीय खिलाड़ी चुना गया गया है।

  • विराट ने दस साल में 42 शतकों के साथ 60 से अधिक की औसत से 11,000 से अधिक रन बनाए।
  • विजडन द्वारा पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की 50वीं सालगिरह पर हर दशक से पांच एकदिवसीय क्रिकेटरों को चुना गया है। 1971 से 2021 के बीच हर दशक के लिए एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है।
    • 2000 के दशक का एकदिवसीय क्रिकेटर-- मुथैया मुरलीधरन
    • 1990 के दशक का एकदिवसीय क्रिकेटर-- सचिन तेंदुलकर
    • 1980 के दशक का एकदिवसीय क्रिकेटर-- कपिल देव
    • 1970 के दशक का एकदिवसीय क्रिकेटर-- सर विवियन रिचर्ड्स

अन्य पुरस्कार- इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को लगातार दूसरी बार ‘विश्व में विजडन का अग्रणी क्रिकेटर ऑफ द इयर’ चुना गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को ‘2020 में विश्व की अग्रणी महिला क्रिकेटर’ चुना गया। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को 'विश्व में अग्रणी टी-20 क्रिकेटर' चुना गया।

  • डोम सिबली (इंग्लैण्ड), जैक क्रॉली (इंग्लैण्ड), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) और डेरेन स्टीवंस (केंट- इंग्लैण्ड) को ‘विजडन अलमैनाक के 2021 संस्करण’ में ‘विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द इयर’ नामित किया गया है।