भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी एम के कौशिक का निधन

  • 18 May 2021

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी व कोच एम के कौशिक का 8 मई, 2021 को कोविड-19 के कारण निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

  • 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे, कौशिक ने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। अपने खेल के दिनों के बाद, कौशिक भारतीय महिला और पुरुष टीमों के मुख्य कोच रहे।
  • 2002 में, उन्हें भारत में कोचिंग के लिए सर्वोच्च सम्मान द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया था। इससे पहले उन्हें 1998 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।