भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर

  • 08 Jun 2021

गुजरात मैरीटाइम बोर्ड ने 7 जून, 2021 को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- (गिफ्ट) सिटी में 'भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर' (India’s first international maritime services cluster) स्थापित करने की घोषणा की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: क्लस्टर को एक समर्पित इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें बंदरगाह, जहाजरानी और रसद सेवा प्रदाता और प्रासंगिक सरकारी नियामक शामिल होंगे।

  • यह भारत में अपनी तरह का पहला वाणिज्यिक समुद्री सेवा क्लस्टर होगा, जिसकी अवधारणा समुद्री क्षेत्र में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए की गई है।
  • क्लस्टर का उद्देश्य समुद्री उद्योग के हितधारकों जैसे कि प्रमुख नियामकों / सरकारी एजेंसियों के लिए व्यापार सुगमता सुनिश्चित करना है।
  • इस कदम से समुद्री/जहाजरानी उद्योग संघों और व्यवसायों और मध्यवर्ती सेवा प्रदाताओं जैसे जहाजरानी वित्त, समुद्री बीमा, समुद्री मध्यस्थों और समुद्री कानून फर्मों को लाभ होगा।
  • समुद्री क्लस्टर में समुद्री/जहाजरानी पर केंद्रित एक वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) केंद्र भी बनाया जाएगा।
  • गिफ्ट सिटी को भारत में अपनी तरह के पहले वैश्विक वित्तीय और आईटी सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसे वैश्विक स्तर पर बेंचमार्क वित्तीय केंद्रों के समान स्तर पर डिजाइन किया गया है।