8.3 फीसदी की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक

  • 09 Jun 2021

8 जून, 2021 को जारी विश्व बैंक के 'जून 2021 के वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट (June 2021 Global Economic Prospects) के नवीनतम अनुमानों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8.3 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण तथ्य: विश्व बैंक ने इससे पहले अप्रैल में 2021-22 में जीडीपी में 10.1 फीसदी वृद्धि का अनुमान लगाया था। यह जनवरी के 5.4 फीसदी की वृद्धि के अनुमान से अधिक है।

  • इसने 2022-23 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।
  • 2020 में, भारत की अर्थव्यवस्था में 7.3 फीसदी की कमी आई थी। जबकि 2019 में इसमें 4 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
  • विश्व बैंक ने 2023 में, भारतीय अर्थव्यवस्था के 6.5 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जताई है।
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था के बारे में रिपोर्ट के अनुसार 2021 में इसमें 5.6 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जो 80 साल में मंदी के बाद सबसे मजबूत वृद्धि होगी। वैश्विक उत्पादन अभी भी वर्ष के अंत तक महामारी-पूर्व अनुमानों से 2% कम होगा।