लंकांग-मेकांग सहयोग

  • 09 Jun 2021

कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम के विदेश मंत्रियों ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अध्यक्षता में 8 जून, 2021 को 'लंकांग-मेकांग सहयोग' (Lancang-Mekong Cooperation-LMC) पर बैठक की।

मेकांग नदी: लंकांग और मेकांग नाम में भिन्न हैं, लेकिन एक ही नदी को संदर्भित करते हैं, जो चीन और भारत-चीन प्रायद्वीप में बहने वाली एक महत्वपूर्ण नदी है।

  • चीन के किंघई-तिब्बत पठार से उद्गम होने वाली इस नदी का स्रोत किंघई प्रांत के युशु में है, इसे चीन में ‘लंकांग नदी’ कहा जाता है, लेकिन युन्नान प्रांत से बहने के बाद इसके अनुप्रवाह (downstream) में इसे ‘मेकांग नदी’ कहा जाता है, जो म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम में बहती है।

लंकांग-मेकांग सहयोग: यह एक बहुपक्षीय प्रारूप है, जिसे लंकांग नदी (मेकांग नदी) के तटवर्ती देशों के बीच सहयोग के लिए 2016 में स्थापित किया गया था। इसमें चीन, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

  • इसका उद्देश्य इन उप-क्षेत्रीय देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना, उनके लोगों की सेहत को बढ़ाना, क्षेत्रीय देशों के बीच विकास अंतर को कम करना है।