अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नगंगोम डिंको ​सिंह का निधन

  • 11 Jun 2021

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नगंगोम डिंको सिंह (Ngangom Dingko Singh) का 10 जून, 2021 को कैंसर के कारण निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे।

  • मणिपुर के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज डिंको सिंह ने बैंकॉक में 1997 किंग्स कप जीतकर लोकप्रियता हासिल की थी।
  • उन्होंने 1998 में बैंकाक में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। बैंकाक एशियाड में डिंको का स्वर्ण भारतीय मुक्केबाजी के लिए 16 वर्षों में पहला स्वर्ण था, इनसे पहले 1982 में कौर सिंह ने मुक्केबाजी में स्वर्ण जीता था।
  • उन्हें 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।