एचआरएमएन 99

  • 11 Jun 2021

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पनियाला गांव के एक किसान हरिमन शर्मा ने सेब की एक नई किस्म ‘एचआरएमएन 99’ (HRMN 99) विकसित की है।

  • स्व-परागण करने वाली सेब की इस नई किस्म में फूल आने और फल लगने के लिए लंबी अवधि तक ठंडक की जरूरत नहीं होती है।
  • सेब की इस किस्म का प्रसार भारत के विभिन्न मैदानी, उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय इलाकों में हो गया है, जहां गर्मी के मौसम में तापमान 40-45डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
  • सेब की इस किस्म की व्यावसायिक खेती मणिपुर, जम्मू, हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में शुरू की गई है।