जी-7 कॉर्पोरेट कर समझौता

  • 12 Jun 2021

5 जून, 2021 को लंदन में विश्व के विकसित देशों के संगठन ‘जी-7’(G -7) के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक में बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर कम से कम 15% वैश्विक न्यूनतम कर लगाने के एक ऐतिहासिक समझौते का समर्थन करने का फैसला किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस बात पर सहमति हुई कि बड़ी कंपनियों को अपने वास्तविक ठिकाने के साथ साथ वहां भी कर देना चाहिए, जहां उनके उत्पादों की बिक्री होती है।

  • जी-7 के सदस्य देशों ने कहा कि वे अलग-अलग देशों के आधार पर कम से कम 15% वैश्विक न्यूनतम कर लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • समझौते के अनुसार जिन देशों में कंपनियों के उत्पादों की बिक्री होती है, उन देशों को कंपनी के मुनाफे पर कम से कम 20% कर लेने का अधिकार होगा। बड़ी और ज्यादा मुनाफा कमाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर अलग से 10% कर लगाया जा सकता है।
  • जी-7 देशों में इस बात पर भी सहमति हुई है कि कंपनियों की गतिविधियों से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि निवेशक फैसला कर सकें कि उन्हें कंपनियों में निवेश करना है या नहीं।
  • जी-7 देशों में अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, इटली और जापान शामिल हैं।