देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशोक पनगढ़िया का निधन

  • 12 Jun 2021

देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशोक पनगढ़िया का 11 जून, 2021 को कोविड -19 जटिलताओं से जूझने के बाद निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।


  • उन्होंने सवाई मान सिंह मेडिकल (एसएमएस) कॉलेज में न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था तथा वे 2006 से 2010 तक एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी रहे।
  • 2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने 1992 में राजस्थान सरकार से मेरिट अवॉर्ड प्राप्त किया था। इसके अलावा 2002 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें प्रतिष्ठित डॉ. बीसी रॉय पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।