प्रख्यात अर्थशास्त्री, पर्यावरणविद् प्रोफेसर राधामोहन का निधन

  • 12 Jun 2021

प्रख्यात अर्थशास्त्री, पर्यावरणविद् और सामाजिक कार्यकर्ता प्रोफेसर राधामोहन का 11 जून, 2021 को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

  • अर्थशास्त्र के सेवानिवृत्त प्रोफेसर राधामोहन और उनकी बेटी साबरमती को कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2020 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
  • बाप-बेटी की जोड़ी को ओडिशा के नयागढ़ जिले में जैविक खेती तकनीक के माध्यम से बंजर भूमि के एक टुकड़े को हरे- भरे फलों के जंगल में परिवर्तित करने का श्रेय जाता है।
  • वे देश भर के किसानों को सतत जैविक खेती (sustainable organic farming) में सक्षम कर रहे थे। राधामोहन ने किसानों को जैविक खेती और बीजों के विनिमय के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से एक सामाजिक संगठन 'संभव' (Sambhav) की स्थापना की थी।
  • ओडिशा सरकार ने उन्हें उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए 'उत्कल सेवा सम्मान' से सम्मानित किया था। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने पर्यावरण के लिए उनके विशिष्ट कार्य के लिए उन्हें 'द ग्लोबल रोल ऑफ ऑनर' (The Global Roll of Honour) से सम्मानित किया था।
  • ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया था। इसके अलावा वे राज्य योजना बोर्ड, सलाहकार समिति, राज्य वन्यजीव सलाहकार समिति, एनएसएस सलाहकार समिति, संयुक्त वन प्रबंधन संचालन समिति तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य भी रहे।