पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल अभ्यास

  • 21 Jun 2021

18 -19 जून 2021 को अदन की खाड़ी में ‘पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल (EUNAVFOR) अभ्यास’ किया गया।

उद्देश्य: भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ नौसैनिक बल के बीच तालमेल, समन्वय और अंतर-संचालनशीलता के स्तर में वृद्धि को प्रदर्शित करना।

  • इस अभ्यास में चार नौसेनाओं के कुल पांच युद्धपोत ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के जहाज 'आईएनएस त्रिकंद' के अलावा इतालवी नौसेना जहाज ‘आईटीएस कैराबिनेरे’ (ITS Carabinere), स्पेन के नौसेना जहाज ‘ईएसपीएस नवर्रा’ (ESPS Navarra) और दो फ्रांसीसी नौसेना जहाज ‘एफएस टोन्नेर्रे’(FS Tonnerre) और ‘एफएस सुरकॉफ’ (FS Surcouf) इस अभ्यास में शामिल थे।
  • भारतीय नौसेना और यूरोपीय संघ नौसैनिक बल ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ चार्टर के तहत तैनात ‘समुद्री डकैती रोधी अभियानों’ (counter piracy operations) और ‘जहाजों की सुरक्षा’ सहित अनेक मुद्दों पर साथ काम करते हैं।