‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन

  • 23 Jun 2021

18 जून, 2021 को भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

  • मिल्खा सिंह का जन्म 20 नवंबर, 1929 को गोविंदपुरा (वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है) में हुआ था। वे ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल अयूब खान ने उन्हें ‘फलाइंग सिख’ नाम दिया था।
  • वे चार एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता रहे। उन्होंने वर्ष 1958 के एशियाई खेलों में 200 मीटर और 400 मीटर में तथा वर्ष 1962 के एशियाई खेलों में 400 मीटर और 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था।
  • वे वर्ष 1958 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में 440 यार्ड्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता भी रहे।
  • वे वर्ष 1960 के रोम ओलंपिक की 400 मीटर रेस स्पर्धा के फाइनल में चौथे स्थान पर रहे और कुछ सेकेंड से कांस्य पदक जीतने से चूक गए।
  • उन्होंने वर्ष 1956, वर्ष 1960 और वर्ष 1964 के ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • वर्ष 1959 में पद्म श्री से सम्मानित मिल्खा सिंह की आत्मकथा ‘द रेस ऑफ माई लाइफ’ है, जो उन्होंने अपनी बेटी सोनिया सनवल्का के साथ लिखी थी।
  • वर्ष 2013 मिल्खा सिंह पर हिंदी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई गई थी, जिसमें मिल्खा सिंह की भूमिका अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाई थी।