राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान

  • 05 Jul 2021

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने 21 जून, 2021 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग विज्ञान में दो वर्षीय ‘राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान-एनआईओएस’ (National Institute of Open Schooling- NIOS) डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।

  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) को पूर्व में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय (NOS) के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना शिक्षा मंत्रालय (मानव संसाधन विकास मंत्रालय), भारत सरकार द्वारा 1989 में की गई थी।
  • जुलाई 2002 में इसका नाम राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान कर दिया गया।
  • यह भारत सरकार के तहत एक शिक्षा बोर्ड है, जो माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम/कार्यक्रम, 14+ आयु समूह के बच्चों, किशोरों और प्रौढ़ों के लिए मुक्त बेसिक शिक्षा कार्यक्रम उपलब्ध कराता है। यह हाई स्कूल के बाद व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी प्रदान करता है।
  • NIOS भारत और विदेशों में फैले पांच विभागों, 23 क्षेत्रीय केंद्रों, दो उप-क्षेत्रीय केंद्रों, दो NIOS प्रकोष्ठों और 7400 से अधिक अध्ययन केंद्रों के नेटवर्क के माध्यम से संचालित होता है।
  • 4.13 मिलियन (पिछले 5 वर्षों के दौरान) के संचयी नामांकन के साथ NIOS विश्व की सबसे बड़ी मुक्त विद्यालयी शिक्षा प्रणाली बन गया है।