सामाजिक विज्ञान के लिए प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड 2021

  • 05 Jul 2021

26 मई‚ 2021 को भारतीय मूल के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन को स्पेन के प्रतिष्ठित ‘सामाजिक विज्ञान के लिए प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवॉर्ड 2021’ (Princess of Asturians Award for social Science 2021) प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

  • उन्हें अकाल पर उनके शोध और मानव विकास के उनके सिद्धांत, कल्याणकारी अर्थशास्त्र और गरीबी के बुनियादी तंत्र तथा अन्याय, असमानता, बीमारी और अज्ञानता के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार ऑस्टुरियस प्रिंसेस फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला कला‚ साहित्य, संचार और खेल सहित 8 पुरस्कारों में से एक है।
  • यह पुरस्कार स्पेनिश क्राउन प्रिंसेस लियोनोर के नाम पर रखा गया है, इस पुरस्कार के तहत 50,000 यूरो की राशि, एक डिप्लोमा, एक प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाता है।
  • प्रो. अमर्त्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।