राष्ट्रीय लॉजिस्टिक उत्कृष्टता पुरस्कार

  • 21 Jul 2021

लॉजिस्टिक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने 19 जुलाई, 2021 को 'राष्ट्रीय लॉजिस्टिक उत्कृष्टता पुरस्कार' (National Logistics Excellence Award) शुरू करने की घोषणा की है।

  • पुरस्कार की दो श्रेणियां हैं, पहले समूह में लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर/ सेवा प्रदाता शामिल हैं और दूसरी विभिन्न उपयोगकर्ता उद्योगों के लिए है।
  • इन पुरस्कारों में प्रक्रिया मानकीकरण, तकनीक सुधार, डिजिटल बदलावों और टिकाऊ प्रक्रियाओं सहित सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं पर जोर दिया जाएगा। विजेताओं का ऐलान 31 अक्टूबर, 2021 को किया जाएगा।
  • भारतीय लॉजिस्टिक क्षेत्र 2020 में लगभग 215 बिलियन डॉलर तक पहुंचने के साथ 10.5% चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ रहा है।