बैडमिंटन के महान खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन

  • 09 Aug 2021

भारतीय बैडमिंटन इतिहास के महान खिलाडियों में से एक नंदू नाटेकर का 28 जुलाई, 2021 को पुणे में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

  • नंदू भारत के पहले बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था। यह उपलब्धि उन्होंने साल 1956 में हासिल की थी, जब उन्होंने 1956 में कुआलालंपुर में सेलांगोर इंटरनेशनल क्राउन टूर्नामेंट जीता था।
  • 1950 और 1960 के दशक में, नाटेकर पूरे भारत में घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे।
  • उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों में 1954 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना और 1966 में जमैका में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करना शामिल था।
  • नाटेकर 1961 में अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के पहले बैच में शामिल थे, जब इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी।