सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
सुरक्षित लॉजिस्टिक्स दस्तावेज एक्सचेंज
- 09 Aug 2021
व्यवसाय सुगमता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 28 जुलाई, 2021 को ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन (जीएचजी) कैलकुलेटर के साथ-साथ 'सुरक्षित लॉजिस्टिक्स दस्तावेज एक्सचेंज' (Secured Logistics Document Exchange- SLDE) लॉन्च किया।
महत्वपूर्ण तथ्य: SLDE प्लेटफॉर्म एक डिजिटल, सुरक्षित और निर्बाध दस्तावेज विनिमय प्रणाली के साथ लॉजिस्टिक्स दस्तावेजों के निर्माण, आदान-प्रदान और अनुपालन की वर्तमान मैनुअल प्रक्रिया को बदलने का एक उपाय है।
- यह डेटा सुरक्षा एवं प्रमाणीकरण के लिए आधार और ब्लॉक-चेन आधारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का डिजिटल उपयोग करते हुए लॉजिस्टिक्स संबंधित दस्तावेज उत्पादन, भंडारण और आदान-प्रदान को संभव बनाएगा।
- इस पहल की शुरूआत लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार लाने, लॉजिस्टिक्स लागत में कमी लाने और बहु-रूपता एवं निरंतरता को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
जीएचजी कैलकुलेटर: यह एक कुशल और उपयोगकर्ता के अनुरूप उपकरण है, जो विभिन्न उपायों के माध्यम से जीएचजी उत्सर्जन की गणना और तुलना की सुविधा प्रदान करता है।
- यह सड़क और रेल द्वारा आवागमन के बीच जीएचजी उत्सर्जन और उनकी पर्यावरणीय लागत सहित परिवहन की कुल लागत की वस्तुआधारित तुलना की अनुमति देता है।


