तटीय राजमार्ग परियोजना को ओडिशा सरकार की सहमति

  • 11 Aug 2021

ओडिशा सरकार ने 8000 करोड़ रुपये की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी तटीय राजमार्ग परियोजना को अपनी सहमति दे दी है, जो ओडिशा के टांगी को पश्चिम बंगाल के दीघा से जोड़ेगी।

  • योजना में वन एवं अभयारण्य क्षेत्रों को बचाने का पूरा ध्यान रखा गया है।
  • परियोजना की लंबाई भी 450 किमी. से घटाकर 382 किमी. कर दी गई है।
  • तटीय राजमार्ग बंदरगाह से संबंधित वस्तुओं के परिवहन, पर्यटन को बढ़ावा देने और भविष्य में आपदा संकट से निपटने के लिए एक प्रमुख बुनियादी ढांचा साबित होगा।
  • तटीय राजमार्ग छ: तटीय जिलों में 11 नदियों और कई जल चैनलों को पार करेगा, जिसके लिए परियोजना में अन्य सड़क परियोजनाओं की तुलना में बड़ी संख्या में पुल और पुलिया बनायीं जाएंगी।
  • केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 2015 में इस तटीय राजमार्ग परियोजना की घोषणा की थी।