थाईलैंड ने लगाया सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों में सनस्क्रीन पर प्रतिबंध

  • 11 Aug 2021

अगस्त 2021 में थाईलैंड ने ऐसे रसायनों वाले सनस्क्रीन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो उसके सभी समुद्री राष्ट्रीय उद्यानों से प्रवाल (coral) को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: पर्यटकों द्वारा धूप से सुरक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले लोशन (lotions) धीमी गति से वृद्धि करने वाले प्रवाल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

  • थाई संरक्षण विभाग के अनुसार आमतौर पर सन क्रीम में पाए जाने वाले चार तत्व कोरल लार्वा को नष्ट कर रहे हैं, प्रवाल प्रजनन में बाधा डाल रहे हैं और प्रवाल विरंजन का कारण बन रहे हैं।
  • प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 100,000 बाहत (2100 पाउंड) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • प्रतिबंधित लोशन वे हैं, जिनमें ऑक्सीबेंजॉन, ऑक्टिनॉक्सेट (octinoxate), 4-मिथाइलबेन्जिलिडीन कपूर (4-methylbenzylidene camphor) या ब्यूटाइलपरबेन (butylparaben) होते हैं।
  • इसी तरह के प्रतिबंध प्रशांत द्वीप पलाऊ और अमेरिकी राज्य हवाई द्वारा लगाये गए हैं।