भारत इंडोनेशिया समन्वित गश्ती का 36वां संस्करण

  • 11 Aug 2021

  • भारतीय नौसेना के एक स्वदेश निर्मित अपतटीय गश्ती पोत ‘आईएनएस सरयू’ ने इंडोनेशियाई नौसेना पोत ‘केआरआई बंग टोमो’ (KRI Bung Tomo) के साथ 30 से 31 जुलाई, 2021 तक समन्वित गश्ती (कॉरपेट) की।
  • उद्देश्य: हिंद महासागर क्षेत्र के महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक शिपिंग, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कानून सम्मत सामुद्रिक गतिविधियों के संचालन के लिए सुरक्षित बनाए रखना।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच कॉरपेट के 36वें संस्करण में दोनों देशों के सामुद्रिक गश्ती एयरक्राफ्ट की भी भागीदारी रही।
  • भारत और इंडोनेशिया 2002 से वर्ष में दो बार अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (International Maritime Boundary Line: IMBL) पर समन्वित गश्ती कर रहे है।