वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2020

  • 12 Aug 2021

राष्ट्रमंडल सचिवालय (The Commonwealth Secretariat) द्वारा 10 अगस्त, 2021 को ‘वैश्विक युवा विकास सूचकांक 2020’ (Global Youth Development Index 2020) जारी किया गया

महत्वपूर्ण तथ्य: राष्ट्रमंडल सचिवालय द्वारा 181 देशों के लिए युवा विकास की यह त्रैवार्षिक रैंकिंग जारी की गई। सूचकांक दुनिया भर के 181 देशों में युवाओं की स्थिति को मापता है।

  • सूचकांक युवा शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समानता और समावेश, शांति और सुरक्षा तथा राजनीतिक और नागरिक भागीदारी के विकास के आधार पर 0.00 (निम्नतम) और 1.00 (उच्चतम) के स्कोर के बीच देशों को रैंक करता है।
  • 2010 और 2018 के बीच दुनिया भर में युवाओं की स्थिति में 3.1% का सुधार हुआ है, लेकिन प्रगति धीमी बनी हुई है।
  • सिंगापुर पहली बार शीर्ष पर है। इसके बाद स्लोवेनिया दूसरे, नॉर्वे तीसरे, माल्टा चौथे और डेनमार्क पांचवें स्थान पर है।
  • इस सूचकांक में सबसे निचले स्थान पर चाड (181वें स्थान), सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक (180वें), दक्षिण सूडान (179वें स्थान), अफगानिस्तान (178वें स्थान) और नाइजर (177वें स्थान) हैं।
  • इस सूचकांक में, 156 देशों ने अपने स्कोर में कम से कम मामूली सुधार दर्ज किया है।
  • शीर्ष पांच सुधारकर्ताओं में शामिल देश अफगानिस्तान, भारत, रूस, इथियोपिया और बुर्किना फासो हैं, उन्होंने अपने स्कोर में औसतन 15.74% की वृद्धि की।
  • लीबिया, सीरिया, यूक्रेन, जॉर्डन और लेबनान जैसे देशों में 2010 और 2018 के बीच युवा विकास में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।

भारत की स्थिति: भारत 0.626 के स्कोर के साथ सूचकांक में 122वें स्थान पर है।

  • भारत ने 2010 से 2018 के बीच युवा विकास सूचकांक स्कोर में 18.7% का सुधार किया है।