प्रख्यात डोगरी लेखिका पद्मा सचदेव का निधन

  • 12 Aug 2021

प्रख्यात लेखिका और डोगरी भाषा की पहली आधुनिक महिला कवयित्री पद्म श्री से सम्मानित पद्मा सचदेव का 4 जुलाई, 2021 को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं।

  • उन्होंने डोगरी और हिंदी में कई पुस्तकों का लेखन किया था। उन्हें उनके कविता संग्रह 'मेरी कविता, मेरे गीत' के लिये 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें 2001 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने 2007-08 में कविता के लिए 'कबीर सम्मान' से भी सम्मानित किया था।
  • सचदेव ने 1973 की हिंदी फिल्म प्रेम पर्वत के गीत 'मेरा छोटा सा घर बार' गीत भी लिखा था। उन्होंने 1978 की हिंदी फिल्म 'आंखिन देखी' के लिए दो गीतों के बोल भी लिखे, जिसमें मोहम्मद रफी और सुलक्षणा पंडित द्वारा गया गया प्रसिद्ध गीत 'सोना रे, तुझे कैसे मिलूं' शामिल है।