गड़तांग गली लकड़ी का पुल

  • 21 Aug 2021

भारत-चीन सीमा के पास उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में नेलोंग घाटी में 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित 150 साल से अधिक पुराने 'गड़तांग गली लकड़ी के पुल' (Gartang Gali wooden bridge) को नवीनीकरण के बाद 18 अगस्त, 2021को59 साल बाद पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया

  • माना जाता है कि तिब्बत के लिए एक प्राचीन व्यापार मार्ग पर गड़तांग गली पुल का निर्माण पेशावर पठानों द्वारा किया गया था।
  • इस लकड़ी से निर्मित सीढ़ीदार ट्रैक को खड़ी चट्टानों को काटकर बनाया गया है।
  • कई वर्षों से क्षतिग्रस्त गड़तांग गली का 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद उपयोग नहीं किया गया था।
  • पुल ‘गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान’ के अंदर स्थित है और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 90 किमी. की दूरी पर है। यह पुल 136 मीटर लंबा और 1.8 मीटर चौड़ा है।