'सुजलाम' अभियान

  • 27 Aug 2021

जल शक्ति मंत्रालय ने 25 अगस्त, 2021 को 100 दिवसीय 'सुजलाम' अभियान (SUJALAM campaign) की शुरुआत की है।

उद्देश्य: पूरे देश के गांवों को ओडीएफ प्लस वाली स्थिति में त्वरित रूप से परिवर्तित करना।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह विशेष रूप से 10 लाख सोख्ता गड्ढे (Soak-pits) के निर्माण और अन्य ग्रे जल प्रबंधन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर अपशिष्ट जल प्रबंधन करके अधिक से अधिक गांवों को 'ओडीएफ प्लस गांवों' में परिवर्तित करने का अभियान है।

अभियान के अंतर्गत गांवों में आयोजित की जाने वाली प्रमुख गतिविधियां: वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करने के लिए सामुदायिक परामर्श, खुली बैठक और ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन।

  • ओडीएफ की निरंतरता बनाए रखने और ग्रेवॉटर प्रबंधन करने के लिए सोख्ता गड्ढों की आवश्यक संख्या की प्राप्ति के लिए संकल्प पारित करना।
  • निरंतरता बनाए रखने और सोख्ता गड्ढों के निर्माण संबंधी गतिविधियों की शुरुआत करने के लिए 100 दिवसीय योजना विकसित करना।
  • आवश्यक संख्या में सोख्ता गड्ढों का निर्माण करना।
  • सूचना, शिक्षा और संचार के माध्यम से जहां आवश्यक हो वहां पर शौचालय को पुर्ननिर्मित करना।
  • गांव के सभी नए परिवारों को शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करना।