प्रख्यात शोधकर्ता और लेखिका गेल ओमवेट का निधन
- 27 Aug 2021
 
प्रख्यात शोधकर्ता, लेखिका और बहुजन आंदोलन की बौद्धिक आवाजों में से एक गेल ओमवेट (Gail Omvedt) का 25 अगस्त, 2021 को निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थीं।
- डॉ. ओमवेट एक अमेरिकी मूल की भारतीय विद्वान थी, जिन्होंने दलित राजनीति, महिला संघर्ष और जाति-विरोधी आंदोलन पर किताबें लिखीं।
 - उन्होंने विभिन्न जन आंदोलनों में भी भाग लिया, जिसमें कोयना बांध के कारण विस्थापित लोगों के अधिकारों के लिए एक आंदोलन भी शामिल था।
 - उन्होंने अपने पति और कार्यकर्ता (Activist) भरत पाटनकर के साथ 'श्रमिक मुक्ति दल' की सह-स्थापना की।
 - गेल ओमवेट ने न केवल सामाजिक आंदोलनों, संतों के साहित्य, परंपराओं में एक शोधकर्ता के रूप में योगदान दिया, बल्कि महिलाओं, वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आंदोलनों में भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
 - ओमवेट ने 'इन कोलोनियल सोसाइटी- नॉन-ब्राह्मण मूवमेंट इन वेस्टर्न इंडिया', 'सीकिंग बेगमपुरा' (Seeking Begampura), 'बुद्धिज्म इन इंडिया', 'डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर', 'महात्मा फुले', 'दलित एंड द डेमोक्रेटिक रेवोल्यूशन', 'अंडरस्टैंडिंग कास्ट', 'वी विल स्मैश द प्रिजन' और 'न्यू सोशल मूवमेंट इन इंडिया' सहित 25 से अधिक पुस्तकें लिखीं।
 - वे पुणे विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में फुले-आंबेडकर पीठ की प्रमुख; एशियाई अध्ययन संस्थान, कोपेनहेगन में प्रोफेसर थीं।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




